IAS Naresh pal gangwar।दिल्ली।देशभर में NEET-UG पेपर लीक को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है.

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के कई हिस्सों में छात्र संगठन और अभ्यर्थी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo, जानिए कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo, जानिए कीमत
iPhone Duo,apple iPhone Duo।स्मार्टफोन की दुनिया में एपल की चाल हमेशा से सबसे अलग रही है. कंपनी किसी भी नई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • Naresh pal gangwar ने 1993 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और वे 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार, दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है.
  • 21 अक्टूबर 1970 को नैनीताल में जन्मे गंगवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech और उसके बाद कम्युनिकेशन और रडार में M.Tech किया. उनके पास अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री भी है.
  • राजस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान, गंगवार ने कई जिलों में जिला कलेक्टर के तौर पर काम किया.
  • उन्हें 2001 में टोंक का कलेक्टर नियुक्त किया गया था. बाद में उन्होंने सवाई माधोपुर, 2004 में झालावाड़, 2006 में जोधपुर, 2008 में भरतपुर के कलेक्टर के तौर पर काम किया और उसी साल उन्हें फिर से जोधपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया.

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की भी व्यवस्था

बीते कुछ सप्ताह से NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर छात्र लगातार सवाल उठा रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाएं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इसी बीच सरकार ने परीक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था करने का भी फैसला किया है, ताकि सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े मामलों की सुनवाई तेजी से हो सके.

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.