LIVE UPDATE
Bilaspur

शाम 6 से आधी रात अलर्ट मोड: 711 नशेड़ी चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्रहार

होली से पहले सड़क पर सख्ती, नशे में ड्राइविंग करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिलासपुर… सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जनवरी से अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 711 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजे गए। अदालत ने सभी मामलों में आर्थिक दंड लगाया।

आंकड़ों की समीक्षा, सघन अभियान

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के समय का विश्लेषण किया। समीक्षा में सामने आया कि सबसे ज्यादा हादसे शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच होते हैं। इसी आधार पर इन घंटों में रोज विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हेलमेट, सीट बेल्ट,रफ्तार पर फोकस

शराब पीकर वाहन चलाना, तेज और लापरवाह ड्राइविंग, ट्रिपल सवारी, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, गलत दिशा में ड्राइविंग और फर्जी नंबर प्लेट जैसे उल्लंघनों पर लगातार कार्रवाई जारी है। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों से समन शुल्क वसूला जा रहा है। आईटीएमएस के जरिए ऑनलाइन चालानी कार्रवाई भी तेज की गई है।

शहर में स्टॉपर और चेकिंग प्वाइंट

होली को देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर स्टॉपर और चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। नशे में ड्राइविंग, स्टंटिंग, वाहन पर हुड़दंग, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर के उपयोग पर सख्त नजर रखी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यह अभियान चल रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि त्योहार के नाम पर सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close