बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर में हवाई सुविधा विस्तार की अपनी मुहिम के तहत फ्लाई बिग एयरलाइंस और अलायंस एयर के प्रतिनिधियों से क्रमशः बनारस और हैदराबाद की उड़ान प्रारंभ करने की मांग की।

समिति ने फ्लाई बिग को कहा कि बिलासपुर से अंबिकापुर उड़ान में पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं परंतु इसे यदि बनारस तक बढ़ा दिया जाए तो न केवल बिलासपुर से बनारस बल्कि अंबिकापुर से बनारस के यात्री भी मिलेंगे ।ऐसे में यह विमान सेवा पूरी तरह सफल रहेगी।

इसी तरह हैदराबाद के लिए एलाइंस एयर अपनी उड़ान कमर्शियल रूप से चालू करें अर्थात सब्सिडी का मुंह ना देखें। बिलासपुर से अगर ₹6000 भी हैदराबाद का किराया रखा जाता है।

तो यात्री एलाइंस शेर से जाना पसंद करेंगे इसी तरह बनारस के लिए भी ₹6000 से किराया प्रारंभ किया जा सकता है। समिति ने कहा कि इन उड़ानों का अधिकतम किराया 10000 से अधिक ना हो अगर यह भरोसा एयरलाइंस दिलाएगा तो लोग इस विमान सेवा का जरूर लाभ उठाएंगे।

गौरतलब है कि दोनों विमान कंपनियां फ्लाई बैग और अलायंस एयर के पास विमान कम से कम 4 से 5 घंटा खाली रह रहा है। जहां फ्लाई भी कंपनी अंबिकापुर से अपना ट्रिप पूरा करके 3:00 बजे के आसपास विमान पूरी तरह विश्राम में चला जाता है वही एलाइंस शेर के हैदराबाद बेस का विमान भी 3:00 बजे के बाद कोई विशेष उड़ान नहीं करता।

बिलासपुर से हैदराबाद और बनारस दोनों ही उड़ने दोनों विमान कंपनियां इस खाली समय का उपयोग करके चला सकती हैं।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से  रवि बनर्जी, अनिल गुलहरे ,मोहन जायसवाल, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रेमदास मानिकपुरी, देवेंद्र सिंह ठाकुर, समीर अहमद बबला, अशोक भंडारी ,महेश दुबे टाटा, रणजीत सिंह खनूजा, शिव मुदलियार, संतोष पीपलवा विजय केसरवानी, चित्रकांत श्रीवास ,जसवीर सिंह चावला, मनोज तिवारी, मजहर खान ,डॉक्टर प्रदीप कुमार , चंद्र प्रकाश जायसवाल,  रमाशंकर बघेल राकेश शर्मा प्रतीक तिवारी गोपाल दुबे शिरीष कश्यप अकील अली ,साबर अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।