LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

बलात्कार के बाद लगातार बदल रहा था ठिकाना…पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार..इस युवती की शिकायत पर हुई कार्रवाई

रायगढ़ समेत प्रदेश के अन्य शहरों में काटा फरारी

बिलासपुर — पुलिस ने आपरेशन अभियान के दौरान बलात्कार के बाद फरारीकाट रहे बलात्कारी को लगातार पीछा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कानून से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था। इसके बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर टीम का गठन कर आरोपी का साइबर के सहयोग से पीछा किया गया। अन्ततः गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर 2025 को थाना  पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया। दैहिक शोषण की शिकार युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर धर्नुजय यादव नाम का युवक लगातार दैहिक शोषण किया। शादी का दबाव डालने पर एक दिन आरोपी फरार हो गया। मोबाइल भी बन्द कर लिया।
मामलेमें पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस कप्तान को टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तारी का आदेश दिया। इस दौरान टीम ने आरोपी का लगातार पीछा किया। लेकिन हर बार आरोपी बचकर निकल गया। लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार बार स्थान बदल रहा है।
इसी दौरान एक मार्च को जानकारी मिली कि आरोपी इस समय रायगढ़ स्थित अपने ठिकाने पर छिपा है.। पुलिस दबे पांव कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बलात्कार का आरोप कबूल किया। धर्नुजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close