रायपुर—ईडी के बाद सीबीआई की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 13 अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है। सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के करीबी समेत कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को टारगेट में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। सूत्र के अनुसार सीबीआई की टीम ने एक साथ भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सीबीई की टीम शराब और कोयला घोटाले को लेकर पूछताछ भी कर रही है।

कुछ दिनों पहले ईड़ी कार्रवाई के बाद अब सीबीआई की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भुूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवास पर धावा बोला है। सीबीआई की टीम ने इसके अलावा कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाने पर लिया है। सीबीआई टीम की कार्रवाई को कोयला और शराब घोटाला से ज़ोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 जानकारी देते चलें की मामले की जानकारी सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वविट पर दिया है। उन्होने कहा है कि इस बार सीबीआई की टीम पहुंची है।

 सूत्र ने बताया कि सीबीआई की टीम सुबह भूपेश बघेल समेत उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकाने पर भी रेड कार्रवाई कर हलचल मचा दिया है। टीम ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर पर भी धावा बोला है। पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, आईपीएस आरिफ शेख के निवास में छानबीन की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा अभी अभी लम्बी जेल यात्रा कर घर लौटे कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को भी सीबीआई ने निशाने पर लिया है। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताते चलें कुछ दिन पहले यानी 10 मार्च को ईडी ने भिलाई स्थित भूपेश के घर पर दबिश दी थी। इस दौरान टीम ने नोट गिनने की मशीन भी बुलवाया था। मामले की जानकारी ट्ट्विट कर भूपेश बघेल ने खुद दिया था।

 बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम आईपीएस आरिफ शेख, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, संजय ध्रुव, पुलिस अधिकारी अभिषेक महेश्वरी, आनन्द छाबड़ा, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल के ठिकाने पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 जानकारी हो कि भूपेश बघेल गुजरात राज्य के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को होने वाले AICC की बैठक के लिए गठन की गयी  “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग में शामिल होने वाले हैं। आज यानी बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।