बिलासपुर। शहर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि रिवर व्यू के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी की पहचान दीपमणी कौशिक , निवासी तेलीपारा, लोधी गली, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और गुण्डा-बदमाशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.