Cg vidhansabha।रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन शून्यकाल में रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारी हंगामा हुआ। नकटी मामले को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया। स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने और भारी हंगामे के बाद कई कांग्रेसी विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के मकानों पर की गई कार्रवाई मानवाधिकारों का उल्लंघन है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस कार्रवाई को पूरी तरह संवैधानिक बताया और स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया कानून के पूर्ण पालन के बाद की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन में बताया कि एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी किया गया था, और बेदखली की कार्रवाई न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही की गई।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस ने कहा कि बुलडोजर कल्चर भाजपा शासित राज्यों में बढ़ रहा है। सरकार ने अपनी ही पार्टी के सांसद का मान नहीं रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विपक्ष ने पूरे मामले पर सदन में चर्चा कर सरकार से जवाब मांगा। हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। सदन के वेल में आने और नारेबाजी करने के कारण स्पीकर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया।

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की। सभी कांग्रेस विधायक निलंबित कर दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.