LIVE UPDATE
Bilaspur

टोकने पर तिलमिलाया युवक, ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर किया हमला! बन्नाक चौक में कारोबारी पर चाकूबाजी से सनसनी

टोका-टाकी पर तमतमाया युवक, स्टील के मालिक पर चाकू से वार

बिलासपुर…  सिरगिट्टी क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो सामाजिक व्यवहार पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। एक मामूली आपत्ति ने इतना उग्र रूप ले लिया कि बात सीधे चाकूबाजी तक पहुंच गई।

सोमवार 17 मई 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक पर किसी अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

जांच में जो कहानी सामने आई, वह हैरान करने वाली थी। सरस्वती स्टील में काम करने वाले एक कर्मचारी को मालिक की ओर से रहने के लिए एक कमरा दिया गया था। कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था और कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को दे गया था। उसी दौरान उसका दोस्त अपनी प्रेमिका को लेकर उस कमरे में पहुंच गया।

इसी बीच सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा वहां पहुंचे और दोनों को देखकर आपत्ति जताई। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की गतिविधियां यहां नहीं चलेंगी। युवक ने उस समय तो “अब नहीं आएंगे” कहकर बात खत्म कर दी, लेकिन अपनी प्रेमिका के सामने हुई इस बात से वह भीतर ही भीतर आहत और आक्रोशित हो गया।

कुछ समय बाद वही युवक चाकू लेकर वापस लौटा। उसने दरवाजा खटखटाते हुए “चाचा दरवाजा खोलो” कहा। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने सीधे गुड्डू मिश्रा पर हमला कर दिया और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इस हमले में गुड्डू मिश्रा की जांघ, घुटने के ऊपर गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सिरगिट्टी थाना में अपराध  दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—296, 115(2), 333, 351(3), 118(1) और 3(5)—के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button