LIVE UPDATE
ChhattisgarhEducation

प्राचार्यों पर कार्रवाई : प्राचार्य कल्याण संघ ने उठाए गंभीर सवाल, कहा – क्या विद्यालय के परिणाम के लिए सिर्फ प्राचार्य ही जिम्मेदार हैं..?

बिलासपुर। बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं के आधार पर बालोद जिले में जिला प्रशासन द्वारा प्राचार्यो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है अन्य जिलों में भी ऐसी कार्यवाही की आशंका है। प्राचार्य कल्याण संघ के अध्यक्ष कामेश्वर बैरागी ने इस कार्यवाही का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि प्राचार्य का पक्ष जाने बगैर जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का प्राचार्य कल्याण संघ विरोध करता है। यह उनके अधिकार क्षेत्र में भी नहीं है।

एक बयान में उन्होंने आगे कहा कि       प्रश्न उठता है कि विद्यालय के परीक्षा परिणाम के लिए क्या  केवल प्राचार्य जिम्मेदार है, जिला शिक्षा अधिकारी  जिनके दिशा -निर्देश एवं नियंत्रण पर प्राचार्य कार्य करता है क्या उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।  व्याख्याता जो अध्यापन कार्य कराता है उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।रिजल्ट सामूहिक प्रयास एवं बेहतर वातावरण से संभव है तो कार्यवाही केवल प्राचार्य पर क्यों ?प्राचार्य को अपना पक्ष रखने दिए बिना एवं परिस्थितियों का परीक्षण किए बगैर कार्रवाई न्यायोचित प्रतीत नहीं होती है।
कामेश्वर बैरागी ने आगे कहा कि कुछ जिलों में परीक्षा परिणाम राज्य के औसत परिणाम से कम है उसी प्रकार कुछ विद्यालयों का परिणाम जिले के औसत परिणाम से बहुत कम आया है।स्कूलों के प्राचार्य से इस संबंध में स्पष्टीकरण लिए लिया जाय उसका परीक्षण कर उचित कार्रवाई किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि  केवल  कार्यवाही किसी समस्या का समाधान नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए समयबद्ब कार्ययोजना बनाई जाए उसका समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और आशानुरूप प्रगति ना हो वहां आवश्यक मार्गदर्शन किया जाए, संसाधनों का समान वितरण हो, गैर शैक्षणिक कार्य पर थोड़ा नियंत्रण किया जाए उसके बाद भी जिनके द्वारा अपने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही हो  या गम्भीरता पूर्वक अपने  जिम्मेदारी का वहन नहीं किया जा  रहो हो, तो ऐसे जिम्मेदार लोगों पर  नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वालों (रिजल्ट देने वाले प्राचार्य , व्याख्याताओं) को प्रोत्साहन कर सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने की आवश्यकता है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button