LIVE UPDATE
Bilaspur

लाइन नहीं, समाधान मिला: शिविर में तुरंत निपटी जनसमस्याएं.. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहीं यह बात

दफ्तर नहीं, शिविर में मिला समाधान: सुशासन तिहार का असर दिखा

बिलासपुर…जिले में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित कर एक प्रभावी पहल का रूप ले लिया है। बिल्हा विकासखंड के खम्हारडीह से लेकर बिल्हा नगर पंचायत तक आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नागरिकों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया और प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की।

खम्हारडीह में आयोजित शिविर में विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में कुल 1259 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 730 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों के लिए समय-सीमा तय की गई है। इस शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, लर्निंग लाइसेंस और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से उज्ज्वला गैस कनेक्शन और राशन कार्ड मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल देखा गया।

वहीं बिल्हा नगर पंचायत के मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में 219 आवेदन प्राप्त हुए, जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास और समाधान का उत्सव बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि योजनाएं अब सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और शिविरों के माध्यम से समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव हो रहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराना और समस्याओं का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविरों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह पहल जमीनी स्तर पर असरदार साबित हो रही है। सुशासन तिहार के जरिए प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास दोनों मजबूत होते नजर आ रहे हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button