LIVE UPDATE
Bilaspur

हर वार्ड, हर गांव तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता—भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में बना चुनावी प्लान..धरम ने कहा..संगठन तैयार

बूथ जीतने से समाज जोड़ने तक… भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बनाई नई रणनीति

बिलासपुर…भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की अहम बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन मंथन हुआ। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी अभियानों को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पिछड़ा वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग से संवाद बढ़ाने, जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड संपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने कहा कि मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेगा।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, आशीष जायसवाल, भूपेन्द्र शंकर सेन, नरोत्तम श्रीवास, तामेश्वर साहू, बीआर महोबिया, मुकेश भारत, राहुल ताम्रकार समेत बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close