LIVE UPDATE
Bilaspur

बोदरी को 1.4 करोड़ के कार्यों का तोहफा —उप मुख्यमंत्री साव ने किया लोकार्पण… नई सुविधाओं की शुरुआत

1.4 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, नए प्रस्तावों को भी मिली हरी झंडी

बिलासपुर …बोदरी नगर पालिका क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर स्थानीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

नया नगर पालिका कार्यालय बना

लोकार्पित कार्यों में लगभग 99.97 लाख रुपये की लागत से निर्मित नगर पालिका परिषद का नया कार्यालय शामिल है, जो प्रशासनिक कामकाज को सुगम बनाएगा। इसके साथ ही 25 लाख रुपये की लागत से साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन और 16.92 लाख रुपये की लागत से आकांक्षीय शौचालय का निर्माण पूरा हुआ। इन सुविधाओं से क्षेत्र के नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा और स्थानीय जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

विकास को गति देने का भरोसा

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार समन्वय के साथ काम कर रही हैं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी, ताकि हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंच सकें।

बोदरी के लिए ऐतिहासिक दिन—उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे बोदरी के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा कि नया नगर पालिका कार्यालय नागरिकों की उम्मीदों का केंद्र बनेगा। क्षेत्र में उच्च न्यायालय और एयरपोर्ट जैसी बड़ी संस्थाओं के अनुरूप विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे बोदरी को नई पहचान मिलेगी।

3 करोड़ के नए प्रस्तावों को जल्द मंजूरी

उप मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही नए विकास प्रस्ताव प्राप्त होंगे, लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी। इससे आने वाले समय में और बड़े प्रोजेक्ट जमीन पर उतरने की उम्मीद है।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, सीएमओ प्रदीप मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल नजर आया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close