LIVE UPDATE
Bilaspur

स्टेशन से लौट रही महिला पर चाकू से वार—दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं..रजनेश

बिलासपुर…शहर में महिला सुरक्षा को चुनौती देने वाली घटना में तोरवा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन से लौट रही मजदूर महिला पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

बिना वजह विवाद, फिर चाकू से वार

बन्नाक चौक, सिरगिट्टी निवासी लक्ष्मी सतनामी 4 मई की रात अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रही थीं। मुल्कराज होटल के पास पहले से परिचित दो युवकों—राजा कोसले और राज उर्फ डैनी कोसले—ने रास्ता रोककर विवाद शुरू किया। विवाद अचानक हिंसक हुआ और आरोपियों ने महिला की कलाई के पास चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद फरार, फिर दबिश में गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर टीम गठित की गई और लगातार दबिश दी गई। 6 मई को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया।

आदतन अपराधी, पहले भी दर्ज हैं केस

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनके पुराने रिकॉर्ड को भी जांच में शामिल किया गया है, जिससे इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

महिला सुरक्षा से खिलवाड़  नहीं —एसपी

जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस हर ऐसे मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की पृष्ठभूमि को देखते हुए इनके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

सख्ती का संकेत, लगातार निगरानी

तोरवा थाना क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। शहर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अब और आक्रामक रणनीति के साथ काम कर रही है, ताकि ऐसे अपराधों पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close