Bilaspur
तीन दशकों की प्रतिबद्धता पर फिर मुहर—विश्व दीपक राई दोबारा बने प्रदेश महासचिव
निर्विरोध निर्वाचन, पत्रकार हितों की लड़ाई में लगातार सक्रिय भूमिका

बिलासपुर…नगर के वरिष्ठ पत्रकार विश्व दीपक राई को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश महासचिव पुनः निर्वाचित घोषित किया गया है। रायपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी राम साहू और राजकुमार यादव ने उन्हें निर्विरोध इस पद पर निर्वाचित घोषित किया।
तीन दशकों से संगठन में सक्रिय भूमिका
विश्व दीपक राई पिछले तीन दशकों से अधिक समय से संगठन के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और निरंतर सक्रियता के आधार पर यह भरोसा एक बार फिर उन पर जताया गया है।
साथियों ने जताई खुशी
उनके पुनः निर्वाचन पर पत्रकार साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी वे पत्रकारों के अधिकार और हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।




