LIVE UPDATE
Sports

ipl 2026 ms dhoni return update- धोनी के फैंस का बढ़ा इंतजार! मुंबई के खिलाफ थाला की वापसी की उम्मीद, जानें फिटनेस अपडेट और CSK का नया गेम प्लान

महेंद्र सिंह धोनी मैच फिट होने के करीब हैं। 44 साल के चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। वह नेट्स में बगैर दिक्कत के शॉट लगाते दिखे।

ipl 2026 ms dhoni return update/इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में ‘थाला’ यानी महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर चौके-छक्के लगाते देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को एक्शन में देखने के लिए समर्थकों को अभी एक हफ्ते का और इंतजार करना पड़ सकता है।

ipl 2026 ms dhoni return update/ताजा अपडेट के अनुसार, धोनी के 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में खेलने की प्रबल संभावना है। दरअसल, 44 वर्षीय धोनी सीजन की शुरुआत से पहले ही पिंडली (Calf) में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें शुरुआती मैचों से बाहर रहना पड़ा। हालांकि, सीएसके के खेमे से राहत भरी खबर यह है कि वह अब पूरी तरह फिट होने के बेहद करीब हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हीं के घर में होना है, लेकिन धोनी इस दौरे पर टीम के साथ जाएंगे या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

ipl 2026 ms dhoni return update/मौजूदा सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में 8वें पायदान पर है, जिसने 5 में से 2 मैच जीते हैं। लगातार तीन हार के बाद चेन्नई ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को पटखनी दी है।

दिलचस्प बात यह है कि मैचों के दौरान धोनी ज्यादातर समय होटल में ही बिता रहे हैं, लेकिन अभ्यास सत्रों में उनकी सक्रियता ने फैंस की उम्मीदें जगा दी हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें थ्रोडाउन लेते समय किसी परेशानी में नहीं देखा गया, जो उनकी रिकवरी के सकारात्मक संकेत हैं।

ipl 2026 ms dhoni return update/अभ्यास सत्र के दौरान धोनी की रणनीति भी काफी चर्चा में है। कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की देखरेख में जमकर पसीना बहाया। हालांकि, उन्होंने अभी टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों का सामना करने के बजाय स्पिनर्स, विशेषकर ‘चाइनामैन’ नूर अहमद के खिलाफ अधिक समय बिताया।

गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम ने बताया कि धोनी ने नूर अहमद के साथ लंबी चर्चा की और उनकी लेग ब्रेक तकनीक को समझने में मदद की, जिसका फायदा मैदान पर भी दिखा। अब सवाल यह है कि धोनी की वापसी होने पर टीम का संतुलन कैसा होगा? चूंकि चेन्नई की बल्लेबाजी में फिलहाल गहराई की कमी दिख रही है और गेंदबाज नंबर 8 तक बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसे में धोनी को प्लेइंग 11 में सरफराज खान की जगह शामिल किया जा सकता है।

सरफराज ने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन केकेआर के खिलाफ उनकी धीमी स्ट्राइक रेट (18 गेंद पर 23 रन) टीम के लिए चिंता का विषय रही है। इसके अलावा, धोनी को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में इस्तेमाल करने का विकल्प भी टीम मैनेजमेंट के पास खुला है।

मैदान के बाहर भी सीएसके की टीम एकजुट नजर आ रही है। हाल ही में दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बचाव करते हुए एक बड़ा बयान दिया।

उन्होंने धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं और खराब फॉर्म के समय टीम और प्रशंसकों को अपने कप्तान का साथ देना चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि 23 अप्रैल को जब चेन्नई और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी, तो क्या धोनी पुराने अंदाज में वानखेड़े के मैदान पर फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे या नहीं।

Back to top button
close