LIVE UPDATE
Bilaspur

देवरीखुर्द में चाकू के दम पर दहशत..बदमाश गिरफ्तार.. पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

देवरीखुर्द में चाकू के दम पर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार,

बिलासपुर..तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संध्या पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरीखुर्द बाजार में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आदतन बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 14 अप्रैल की शाम थाना प्रभारी रजनीश सिंह टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईलु उर्फ राजेश्वर गर्ग , निवासी देवरीखुर्द के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी खुलेआम चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला गया है। तोरवा पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में अड्डेबाजी और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close