LIVE UPDATE
Bilaspur

होली पर सख्त पहरा: चाकूबाज दबोचे, 4 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा

शहर में ताबड़तोड़ चेकिंग: भागते युवक से चाकू बरामद, कोनी में चार गिरफ्तार

बिलासपुर… होली पर्व के मद्देनजर शहर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग इलाकों में की गई कार्रवाई में एक युवक के पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ, जबकि कोनी क्षेत्र में चार बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

मंगला में चेकिंग के दौरान चाकू जब्त

मंगला दीनदयाल कॉलोनी में चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। कार्रवाई सिविल लाइन सीएसपी और टीम की मौजूदगी में हुई। अधिकारियों ने टीम की तत्परता की सराहना की।

सरकंडा के अटल आवास में पकड़ा

सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में आकस्मिक चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक युवकमोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चाकू मिला। वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कोनी में 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार

कोनी पुलिस ने संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए चार बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close