LIVE UPDATE
Bilaspur

CG News: जल संकट से बचने अशोक नगर चौक के पास होगी पाइपलाइन की मरम्मत,दो दिन कम मात्रा में मिलेगा पानी

CG News।बिलासपुर-आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल की समस्या से बचाव और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अशोक नगर चौक के पास अमृत मिशन के पाइपलाइन में आवश्यक कार्य किया जाएगा,इसके लिए बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई दो दिन बंद रहेगा।

जिसकी वजह से 24 और 25 फरवरी को शाम तक शहर के सभी उच्चस्तरीय जलागार से कम मात्रा में जल प्रदाय किया जाएगा। विदित है कि अशोक नगर चौक में 1000 व्यास के जल प्रदाय पाइप में सुधार कार्य 24.02.2026 से प्रारंभ किया जाएगा।

इसके लिए बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दिनांक 23.02.2026 को रात 11 बजे से जल प्रदाय बंद कर दिया जाएगा।

जिसके कारण शहर के सभी उच्चस्तरीय जलागार से दिनांक 24.02.2026 से 25.02.2026 सायं तक कम मात्रा में जल प्रदाय होगा। आवश्यकता पड़ने पर पर प्रभावित एरिया में टैंकर के माध्यम से जल प्रदाय किया जाएगा।

Back to top button
close