LIVE UPDATE
No news items found.
india

Surya Gochar 2025:31 मार्च 2025 को सूर्य का रेवती नक्षत्र में गोचर: वृषभ, मकर और कुंभ राशि के लिए मुश्किल भरा समय

Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। यह ग्रह प्रत्येक 30 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और इस दौरान दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करता है।

आने वाले 31 मार्च 2025, सोमवार को दोपहर 2:08 बजे सूर्य रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जो बुध और गुरु ग्रह के प्रभाव में रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order /चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा, लेकिन वृषभ, मकर और कुंभ राशि के जातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है

आइए जानते हैं कि इन तीन राशियों पर सूर्य गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
bankipur election results-  भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results- भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results/बिहार की राजनीति में आज एक ऐसा ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिला है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि:

सूर्य के गोचर से पहले का समय वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यक्तिगत स्तर पर परेशानियों से भरा रहेगा। बिजनेस करने वालों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कुछ लोगों को अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ सकती है। दुकानदारों के लिए यह समय कठिन साबित होगा क्योंकि उन्हें ग्राहकों की कमी और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School close।सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसका पहला सोमवार बीतने को है. इसके साथ ही यूपी व उत्तराखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य की दृष्टि से, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को गंभीर बीमारियों से सतर्क रहना होगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव देखने को मिलेगा, जिससे कपल्स के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। यदि हालात नहीं संभले तो कुछ रिश्ते टूटने की कगार पर भी आ सकते हैं। इस कठिन समय में आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

मकर राशि:

सूर्य का यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए मानसिक और आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बिजनेस करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। अत्यधिक चिंता के कारण स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि यदि उन्होंने अपने कार्यस्थल पर लापरवाही दिखाई तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है

प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। कपल्स को जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए, वरना रिश्ते में दरार आ सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा और रिश्तेदारों से विवाद की संभावना भी बनी हुई है। इस दौरान संयम बनाए रखना ही सबसे बेहतर उपाय होगा, ताकि परिवार में शांति बनी रहे।

कुंभ राशि

कला, शिक्षा और हेल्थ सेक्टर से जुड़े कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर से पहले का समय कठिन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। साथ ही, बॉस से अनबन होने की भी संभावना बनी हुई है, जिससे प्रोफेशनल लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं।

व्यवसायियों और दुकानदारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लोन लेने से बचना इस समय के लिए सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि बाद में इसे चुकाने में कठिनाइयां हो सकती हैं। जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है, उन्हें पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। पहले से अगर कोई धार्मिक यात्रा की योजना बनी हुई है तो उसे टालना ही सही रहेगा, क्योंकि इस दौरान यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं।

Back to top button
close