LIVE UPDATE
No news items found.
india

Weather Report: मौसम का बदला मिजाज, होली के दिन बारिश से तापमान में गिरावट

Weather report।दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली, और शाम के समय बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Weather report।भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि होली के दिन हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर करीब तीन बजे से एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन शाम होते-होते बारिश तेज हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order /चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Weather report।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 15 और 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 16 मार्च को मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
bankipur election results-  भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results- भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results/बिहार की राजनीति में आज एक ऐसा ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिला है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी दिल्ली में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छा गए। शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

नोएडा और गुरुग्राम समेत कई अन्य जगहों पर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन शाम की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School close।सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसका पहला सोमवार बीतने को है. इसके साथ ही यूपी व उत्तराखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

Back to top button
close