LIVE UPDATE
Big newsChhattisgarh

बकरा काटने वाले कतर से आई दहशतभरी धमकियाँ, पुलिस ने दबोचा

काटने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार.. पुलिस ने भेजा जेल

सूरजपुर,( पृथ्वी लाल केशरी)….जिले में अवैध गतिविधियों और गैर-कानूनी कृत्यों पर सख्त रोक लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत बसदेई चौकी पुलिस ने एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की है।

चौकी बसदेई में रहने वाली शाहिना खातून द्वारा लिखित आवेदन में बताया गया कि गांव जूर निवासी अफरोज़ अंसारी बकरा काटने वाले कतर से विवाद को लेकर अपने परिजनों और गांव वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 657/2025, धारा 296(बी), 351(3) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। प्राथमिक साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के निर्देशन में प्रधान आरक्षक शिवकुमार, सारथी महेंद्र सिंह, आरक्षक रामकुमार, शिवराज, राकेश सिंह, अनिल तथा महिला आरक्षक पूनम और प्रफुल्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close