अपराध समीक्षा बैठक में SP खिलारी का दो टूक : समय-सीमा में निपटें सभी प्रकरण.. अंतिथा हो जाएंगे परेशान
अपराध पर सख़्त नजर: प्रभारी SP ने सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

बलरामपुर,( पृथ्वी लाल केशरी) जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने राजपत्रित अधिकारियों और सभी थाना–चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, चालान, मार्ग–शिकायतों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
SP खिलारी ने निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए और उसी के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, उन्हें तय समय पर न्यायालय में पेश किया जाए। यदि किसी कारणवश आरोपी को हवालात में रखना आवश्यक हो, तो सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित और कठोर कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों सहित वरिष्ठ कार्यालय से भेजी गई शिकायतों की जांच शीघ्र पूरी कर रिपोर्ट तुरंत भेजी जाए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, एसडीओपी बाजीलाल सिंह, इमानुएल लकड़ा, मोहम्मद याकूब मेनन, जिले के सभी थाना–चौकी प्रभारी तथा SP कार्यालय के स्टेनो, रीडर, शिकायत शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।






