LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

फिल कम्पनी कोयला चोरी…फरार कोयला दलाल दो साल बाद गिरफ्तार..घर में छिपकर बैठा था आरोपी..औचक पहुंची पुलिस

कोयला अफरा तफरी के जुर्म में फरार कोयला दलाल गिरफ्तार

बिलासपुर—-कोयला अपरा तफरी के जुर्म में फरार आदतन बदमाश को रतनपुर पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोयला अफरा तफरी मामले में फरार आरोपी के खिलाफ दो मामलों में अपराध दर्ज है। दयालबन्द निवासी आरोपी का नाम रमाकांत मौर्य है।
पुलिस के अनुसार फिल कोल कम्पनी मैनेजर संतोष सिंह ने कोयला अफरा तफरी मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया । मैनेजर ने शिकायत में बताया कि कम्पनी का कोयला गेवरा खदान से लोड कर घुटकु कोल वाशरी लाया जा रहा ता। ड्राईवर ने ट्रेलर मालिक शारदा राठौर, मौर्या कोल डिपो मालिक रोमी मौर्या, मौर्या कोल डिपो सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह और लोचन रजक के साथ मिलकर मौर्या कोल डिपो मोहतराई से मिलकर कोयला अफरा तफरी को अंजाम दिया।
मैनेजर ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर ट्रेलर में लोड उच्च गुणवत्ता के कोयला को मौर्या कोल डिपो में खाली कराया। इसके बाद खराब गुणवत्ता के मिक्स कोयला को लोड कर घुटकु कोल वाशरी पहॅुचाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 407,411,34 के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने तत्कालीन समय खोजबीन अभियान चलाकर आरोपी वाहन चालक बसंत कुमार, वाहन मालिक शारदा राठौर, सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह और लोचन रजक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। जबकि मौर्या कोल डिपो का आरोपी संचालक रमाकांत मौर्य फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
           इसी दौरान जानकारी मिली कि फरार आरोपी अपने घर में छिपा है। मामले को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह से अवगत कराया गया। रतनपुर पुलिस टीम ने दयालबंद स्थित आरोपी के घर पर धावा बोला। आरोपी रमाकांत ऊर्फ रोमी मौर्य को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close