LIVE UPDATE
Chhattisgarh

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं के लिए चयन परीक्षा 10 मई को, अंबिकापुर के 5 परीक्षा केंद्रों में होगी आयोजित

अम्बिकापुर/  मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं हेतु प्रयास प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को समय प्रातः 10ः00 से 01ः00 बजे अम्बिकापुर शहर के पांच केन्द्रों में आयोजित होगी।

एकलव्य आवसीय विद्यालय रिखी कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में अनुक्रमांक 4311001 से 4311387, एकलव्य आवसीय विद्यालय लुण्ड्रा प्रतापपुर रोड घंघरी अम्बिकापुर में अनुक्रमांक 4312001 से 4312218 तक, कार्मेल स्कूल नमनाकला रिंग रोड अम्बिकापुर में अनुक्रमांक 4313001 से 4313600 तक, न्यू डी.पी.एस. स्कूल प्रतापपुर रोड अम्बिकापुर में 4314001 से 4314386 तक एवं प्रयास आवासीय विद्यालय प्रतापपुर रोड घंघरी में अनुक्रमांक 4315001 से 4315801 तक के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थी एवं उनके पालकों को सूचित किया है कि परीक्षा का समय दिनांक एवं परीक्षा केन्द्रों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केन्द्र में रिपोर्टिंग समय 08ः00 बजे से 09ः30 बजे तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close