LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

जोगीपुर बाइक लूटकांड का राजफाश, आरोपी सलाखों के पीछे”

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाणीराव पेट्रोल पंप के पास से मोटरसाइकिल लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को पहुंचकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विकास यादव उर्फ मुकेश, पिता मंगलू राम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी धरदेई, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा।
  2. रोशन भास्कर, पिता महेंद्र भास्कर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोहरौंदा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।

पीड़ित बहोरीक कुमार चेलके  निवासी ग्राम केसला, थाना बिल्हा, ने 5 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 4 बजे वह तिफरा सब्जी मंडी जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-10-BX-5586) से निकला था। वाणीराव पेट्रोल पंप, जोगीपुर के पास दो अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक रोक ली, थप्पड़ मारकर चाबी छीनी और बाइक लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज में पल्सर बाइक (क्रमांक CG-11-BD-1081) का नंबर मिलने पर आरटीओ से जानकारी प्राप्त की गई और आरोपीगणों का पता लगाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close