LIVE UPDATE
No news items found.
india

Champions trophy: इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर ग्रुप ‘बी’ में टॉप पर South Africa

Champions trophy।कराची। चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ South Africa के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन ने हाफ सेंचुरी लगाते हुए 122 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी की।

कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर ग्रुप ‘बी’ में शीर्ष स्थान हासिल किया।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order /चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 38.2 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। 180 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन ने 87 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए।

दूसरी ओर, क्लासेन ने 56 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 64 रन की तेज पारी खेलकर टीम की एक और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 29.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
bankipur election results-  भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results- भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results/बिहार की राजनीति में आज एक ऐसा ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिला है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिण अफ्रीका को अब यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि सेमीफाइनल में उनका सामना भारत से होगा या न्यूजीलैंड से।

इस बीच, इंग्लैंड की टीम अपने तीन मैचों हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। कप्तान के तौर पर जोस बटलर का आखिरी मैच भी निराशाजनक रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School close।सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसका पहला सोमवार बीतने को है. इसके साथ ही यूपी व उत्तराखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंग्लैंड की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही उसने 10 रन लुटा दिए। जोफ्रा आर्चर ने मैच में कुल नौ वाइड दिए। लेकिन आर्चर ने तीसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को 11 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। दूसरा विकेट 47 रन के स्कोर पर गिरा।

इसके बाद डुसेन और क्लासेन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी छाई रही। दोनों ने संयम से खेलने के साथ जब भी ढीली गेंद मिली, उस पर जमकर प्रहार किया।

क्लासेन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदों पर कुछ जबरदस्त शॉट्स खेलकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। 23वें ओवर में उन्होंने 14 रन बटोरे। दूसरे एंड पर डुसेन ने आदिल राशिद को पहले चौका और फिर छक्का जड़कर 72 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

लक्ष्य के नजदीक पहुंचने पर डुसेन आक्रामक मूड में दिखाई दिए। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन की एक शानदार फुल टॉस को वाइड लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाया। इसके बाद, राशिद की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।

डेविड मिलर ने लिविंगस्टोन की गेंद पर छक्का लगाकर शानदार अंदाज में टीम को जीत दिलाई।

Back to top button
close