LIVE UPDATE
Bilaspur

होली पर अलर्ट मोड में: 78 पेट्रोलिंग वाहन, 37 बाइक स्क्वॉड और हर चौक पर चेकिंग

होली पर बिलासपुर किलेबंद: 128 बदमाश जेल, 78 पेट्रोलिंग वाहन सड़क पर

बिलासपुर…होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शहर पूरी तरह पुलिस निगरानी में है। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट सक्रिय हैं। 78 पेट्रोलिंग वाहनों में प्रत्येक के साथ एक अधिकारी और छह जवान तैनात हैं, जबकि 37 बाइक पेट्रोलिंग यूनिट में दो-दो जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और प्रशिक्षु आईपीएस सहित सभी अधिकारियों ने देर रात 2 बजे तक शहर के हर प्वाइंट का निरीक्षण किया। होलिका दहन के दौरान भी पुलिस की मौजूदगी बनी रही और सभी स्थानों से शांति की रिपोर्ट मिली।

व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

त्योहार से पहले पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की। 128 आदतन निगरानी और गुंडा बदमाशों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 36 आदतन अपराधियों पर धारा 129 बीएनएसएस के तहत सदा आचरण की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

धारा 126 और 135 बीएनएसएस के तहत 337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर किया गया, जबकि 19 संदिग्धों पर धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई हुई। अवैध हथियार रखने के 22 आरोपियों को आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 64 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

स्पष्ट संदेश

पुलिस ने साफ किया है कि होली के नाम पर हुड़दंग, नशे में उपद्रव या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर तुरंत और सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि त्योहार सौहार्द, संयम और शांति के साथ मनाएं, ताकि शहर में खुशियों का रंग ही बिखरे, कोई अप्रिय स्थिति नहीं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close