2026 Tata Harrier Safari।टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी लोकप्रिय SUV Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है. इस नए एडिशन में कंपनी ने कार के डिजाइन और इंटीरियर में कुछ खास बदलाव किए हैं, जिससे दोनों SUV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आती हैं.हालांकि, इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

2026 Tata Harrier Stealth Edition की एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये से शुरू होकर 26.01 लाख रुपये तक जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, Safari Stealth Edition की कीमत 24.09 लाख रुपये से 26.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है.कंपनी ने इस एडिशन को टॉप वेरिएंट पर तैयार किया है. इससे ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स के साथ एक अलग और खास लुक वाली SUV खरीदने का विकल्प मिलेगा. इससे पहले भी टाटा ने Stealth Edition पेश किया था, लेकिन वह सीमित संख्या में उपलब्ध था.

Stealth Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Stealth Black कलर है. दोनों SUV में मैट फिनिश वाले 19-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इन्हें सामान्य मॉडल से अलग बनाते हैं.इसके अलावा, फ्रंट फेंडर के पास Stealth बैजिंग दी गई है. बाकी डिजाइन को ज्यादा नहीं बदला गया है, ताकि SUV का ओरिजिनल और दमदार लुक बरकरार रहे.

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Harrier और Safari Stealth Edition के अंदर ऑल-ब्लैक थीम दी गई है. इसमें Carbon Noir लेदरेट सीट्स मिलती हैं, जो केबिन को ज्यादा लग्जरी फील देती हैं. इसके अलावा सेंटर कंसोल पर Terrain Response सिस्टम के लिए खास डिजाइन वाला डायल भी दिया गया है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 14.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 13-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, Alexa कनेक्टिविटी, 360 डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंजन में नहीं हुआ बदलाव

Tata Harrier और Safari Stealth Edition में वही इंजन ऑप्शन मिलेंगे जो रेगुलर मॉडल में दिए जाते हैं. इनमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 170hp पावर और 280Nm टॉर्क देता है. वहीं, 2.0-लीटर डीजल इंजन 170hp पावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है.

दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कुल मिलाकर, Stealth Edition उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा बदलाव के बिना अपनी SUV में एक अलग, डार्क और प्रीमियम लुक चाहते हैं.