Big news

कुत्ता खरीदने के लिए मांगा 200…मां ने किया इंकार…आटो चालक ने उतारा मौत के घाट..पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

बृद्ध महिला का बचाव करने आरोपी की पत्नी पहुंची। आरोपी ने बहसीपन दिखाते हुए पत्नी पर रामेश्वरी देवांगन पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में पत्नी तो गंभीर रूप से घायल हो गयी। लेकिन मां की मौके पर ही मौत हो गयी।

रायपुर—राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर है। कुत्ता खरीदने की जिद करने वाले युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है।

युवक ने बीच बचाव करने पहुंची अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगा। नहीं मिलने पर आक्रोश भरे युवक ने मां को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया है।

खबर राजधानी रायपुर से है।  उरला थाना क्षेत्र नागेश्वर नगर निवासी प्रदीप देवांगन ई.रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की सुबह प्रदीप देवांगन ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रूपये मांगा। सत्तर साल की वृद्ध मां ने बेटे को 200 रूपये देने से इंकार कर दिया। मां की तरफ से दो सौ रूपये नहीं दिये जाने से नाराज आरोपी ने  आपा खो दिया। घर में रखे हथौड़े से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 बृद्ध महिला का बचाव करने आरोपी की पत्नी पहुंची। आरोपी ने बहसीपन दिखाते हुए पत्नी पर रामेश्वरी देवांगन पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में पत्नी तो गंभीर रूप से घायल हो गयी। लेकिन मां की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के समय आरोपी का नाबालिग बेटा भी था। उसने भी बीच बचाव किया। मामला नहीं संभलने पर बेटे ने मोहल्ले वालों को दी। इसके पहले आस पास क लोग आरोपी के घर पहुंचते…। आरोपी प्रदीप देवांगन अपना काम कर के फरार हो चुका था।

यद्यपि गंभीर रूप से घायल आरोपी की मां को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर की टीम ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत फिलहाल गंभीर है। आरोपी प्रदीप की पुलिस तलाश कर रही है। लोगों ने बताया कि आरोपी के तीन बच्चे हैं ।

Back to top button
close