बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…राजपुर थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे नगर को स्तब्ध कर दिया। 16 वर्षीय प्रवीण गुप्ता की डीजे पर नृत्य करते समय अचानक गिरकर मौत हो गई। जबकि एक महिला घटना की जानकारी मिलते ही बेहोश हो गई और अस्पताल में भर्ती है। यह घटना न केवल एक परिवार की खुशियाँ छीन ले गई बल्कि प्रशासन की लापरवाही भी उजागर कर दी।

प्रवीण गुप्ता, निवासी महुआपारा, राजपुर, विसर्जन जुलूस में डीजे पर नृत्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, बदसलूकी और इलाज में देरी को लेकर लोगों ने घंटों हंगामा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम देवेंद्र प्रधान और थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन नगर में गहरा शोक और रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर इलाज उपलब्ध होता तो शायद एक जीवन बच सकता था।

यह हादसा प्रशासन की संवेदनहीनता और व्यवस्था की लचर स्थिति पर सवाल खड़ा कर रहा है। लोग न्याय की माँग कर रहे हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की आशा कर रहे हैं। मृतक के परिजनों की आँखों में अब भी आक्रोश और पीड़ा साफ देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.