LIVE UPDATE
Chhattisgarh

122 किलो गांजा बरामद… दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…17 लाख की सामग्री जब्त

सुकमा… ज़िले की तोंगपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नाकेबंदी कर एक कार से 122.370 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से ₹16.82 लाख की सामग्री जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

तोंगपाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में गांजा एक रेनॉल्ट ट्राइबर UP-37-Z-2636 में भरकर सुकमा से जगदलपुर की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन और एसडीओपी रजत नाग के पर्यवेक्षण में, नारकोटिक्स चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

जैसे ही संदिग्ध वाहन चेक पोस्ट के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रोका और सघन तलाशी ली। वाहन की सीटों और दरवाजों के अंदर कुल 24 पैकेट में 122.370 किलो गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी — यूपी के हापुड़ निवासी

  1. मोहम्मद हाशिम — किला कोना, काली मस्जिद, थाना कोतवाली
  2. नबील खान (36) — फूल गढ़ी, थाना देहात

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जब्त सामग्री का विवरण:

  • गांजा (122.370 किग्रा) — 9,79,000,ट्राइबर कार — 7,00,000,दो मोबाइल फोन —3,000,नकद — 3,400,कुल अनुमानित मूल्य: 16,82,360

पुलिस टीम की अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव, एएसआई कमलेश साहू, प्रधान आरक्षक धनीराम लहरे, आरक्षक राजेन्द्र राठौर, हरेंद्र यादव, फागू राम वट्टी, शेखर चुरेन्द्रबुधराम नाग की अहम भूमिका रही।

एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने कहा:

“सुकमा को मादक पदार्थों की तस्करी का रूट बनाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन हमारी टीम सतर्क है। यह कार्रवाई हमारे संकल्प को दर्शाती है कि जिले में नशे का व्यापार किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।”


 अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा या छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्रों से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। वे सफर को पारिवारिक यात्रा का रूप देकर साधारण दिखने वाली गाड़ियों से तस्करी करते हैं ताकि शक ना हो — लेकिन इस बार उनकी चालाकी नाकाम रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close