बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में असफल होने के बाद एक युवक ने सल्फास खा लिया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रीतम यादव पुत्र सत्यनारायण यादव के रूप में हुई है। प्रीतम पहले भी रेलवे, सेना और पुलिस की भर्तियों में शामिल हो चुका था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। हाल ही में उसने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Police Transfer: तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
Police Transfer: तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
Police Transfer: बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विभिन्न थाना और प्रकोष्ठों में तैनात तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमगार्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर प्रीतम उसमें भी पास नहीं हो पाया। शुक्रवार को वह घर से कमाने जाने का बहाना बनाकर निकला और मुरहा मोड़ के पास सल्फास की गोली खा ली।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने प्रीतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। हालांकि, बांदा ले जाते समय रास्ते में ही प्रीतम यादव की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना ने पकड़ी रफ्तार, 22 दिनों में 5.4 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मियों का ई-केवाईसी पूरा
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना ने पकड़ी रफ्तार, 22 दिनों में 5.4 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मियों का ई-केवाईसी पूरा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के स्वास्थ्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रीतम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बजाय उसके शव को घर ले जाकर यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता ने शनिवार शाम करीब 7 बजे इस घटना की जानकारी दी।

वहीं दूसरी तरफ क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई और बताया कि इस मामले में जानकारी हासिल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने पर महिला उपनिरीक्षक निलंबित
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने पर महिला उपनिरीक्षक निलंबित
मेरठ। मेरठ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने और विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के आरोप में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.