CG News/रायपुर।लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण  विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन 30 अप्रैल  को किया जाएगा।

कार्यशाला में सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी भाग लेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर और सरगुजा संभाग की कार्यस्शाला सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक और रायपुर,दुर्ग और बिलासपुर संभाग की कार्यशाला दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगी .