बिलासपुर—अपोलो क्षेत्र स्थित चिंगराजपारा के लोगों ने कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। नाराज लोगों ने मासूम की लाश के साथ कलेक्टर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता ने बताया कि हमारा विरोध विकास या सड़क निर्माण के खिलाफ बिलकुल नहीं है। लेकिन तोड़फोड़ के दौरान निगम प्रशासन ने मानवता को शर्मसार किया है। पहली बात तो पीड़ित का घर सत्तर फिट के दायरे से बाहर था। बावजूद इसके निगम प्रशासन ने 200 फिट दायरे के बाहर पीड़ित के मकान को तोड़ा। जबकि फरियादी दो दिन का समय मांग रहा था। क्योंकि उसके बच्चे की कीमोथेरेपी चल रही थी। हमने आज कलेक्टर से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। साथ ही पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है। मामले में कलेक्टर ने कहा कि मामले की जांच करेंगे। सोमवार को पीड़ित परिवार से बातचीत कर समस्या का निराकरण भी करेंगे। 

       जानकारी देते चलें कि हाईकोर्ट के आदेश पर निगम और जिला प्रशासन की अगुवाई में अपोलो क्षेत्र से पुराना अरपा पुल तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार कोर्ट के निर्देश पर जिले के सबसे बड़े अस्पताल के आसपास से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही विस्थापितों को मकान आवंटित कर बसाया भी जा रहा है। तोड़फोड़ के कारण लोगों में आक्रोश है। बावजूद इसके सभी के भावनाओं और हितों का सम्मान भी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike/चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 चेहरा देखकर चल रहा बुलडोजर

स्थानीय कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया कि निगम प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से ना तो जनता को कोई एतराज है। और ना ही उन्हें…। पहली बात तो निगम प्रशासन चेहरा देखकर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला रहा है। रसूखदारों को रियायत देते हुए गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। बावजूद इसके लोग निगम के आदेश का पालन कर सत्तर फिट की प्रस्तावित सड़क भूमि को छोड़कर अपना मकान तोड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  लाश के साथ धरना प्रदर्शन

दिलीप के अनुसार पीड़ित संतोष यादव सब्जी का छोटो मोटा कारोबार करता है। संतोष की मां लकवाग्रस्त है। पांच साल का लड़का हिमांशु यादव को कैंसर है। पिछले कई महीनों से उसका ईलाज चल रहा है। आज सुबह हिमांशु ने दम तोड़ दिया। इसी दौरान निगम ने संतोष यादव का घर भी तोड़ दिया। जबकि पीड़ित पिता दो दिन का मोहलत मांग रहा था। यद्यपि इस दौरान उसने मानवता की गुहार लगाई। लेकिन निगम ने उसका घर तोड़ दिया। और उसके बेटे की आज ही सुबह मौत हो गयी। आज पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि शिकायत की जांच करेंगे। पीड़ित परिवार के साथ सोमवार को बातचीत कर समस्या का समाधान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोद में लेकर धरन प्रदर्शन

कलेक्टर कार्यालय घेराव से पहले पीड़ित परिवार के साथ लिंगियाडी वासियों ने चिंगराज पारा चौक को जाम किया। इसके बाद लाश को एम्बुलेन्स से लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेता दिलीप पाटिल की अगुवाई में कलेक्टर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। गोद में बेटे की लाश लेकर बैठे संतोष ने कहा कि हमने दो दिन की मोहलत मांगा। लेकिन निगम ने नहीं दिया। आज उनका बेटा हाथ से निकल गया है। सोमवार को कलेक्टर साहब ने बुलाया है।

पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था..

लाश के साथ धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने संयम का परिचय दिया। पीड़ित परिजनों समेत सभी को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके परिसर में तनाव की स्थिति देखने को मिली। अन्ततः कलेक्टर से मुलाकात के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।

 कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जरूरत के अनुसार सत्तर फिट की सड़क बनाया जाना है। बच्चे की मौत दुखद है। लेकिन इसका संबध अतिक्रमण से नहीं है। हां. इस दौरान क्या कुछ हुआ..इसका पता लगाया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि पीड़ित का घर क्यों तोड़ा गया। मामले में जांच पड़ताल करने को कहा है। सोमवार को पीड़ित परिवार को बुलाया है। उनसे बातचीत कर समस्या और परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

मैं राजनीति नही कर रहा

कांग्रेस नेता दिलीप पाटिल ने बताया कि मैं स्थानीय पार्षद हूं। जनता के दुख दर्द को सुूनना उनका काम है। मैंने जोन कमिश्नर से बातचीत कर पीड़ित परिवार के लिए दो दिन का समय मांगा था। लेकिन निगम ने सत्तर फिट से बाहर स्थित पीड़ित के मकान को तोड़ दिया। बच्चे की मौत की मौत कैंसर से हुई है। लेकिन घर निगम ने तोड़ा है। निगम कार्रवाई से मानवता शर्मसार हुई है। लेकिन हमें कलेक्टर साहब पर विश्वास है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। एक सवाल पर दिलीप ने बोला कि मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं…फिर भी जनता की आवाज में आवाज मिलाना राजनीति है तो मैं राजनीति कर रहा हूं।