Big news
सामुहिक बलात्कार के आरोपी चाचा भतीजा गिरफ्तार…भतीजा ने दिया शादी का झांसा…फिर दोनों ने यहां किया मुंह काला
सामुहिक बलात्कार के आरोपी चाचा भतीजा गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—-तोरवा पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में महिला की शिकायत पर दोनो यानी चाचा भतीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को शिकायत के बाद महज 24 घंटे के अन्दर धर दबोचा है। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने महिला के साथ रेप का जुर्म कबूल किया। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर चाचा भतीजा को जेल दाखिल कराया गया है।
पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम
1) राज ऋषि सिंह पिता नंद किशोर सिंह उम्र 32 साल निवासी देवरीखुर्द सात बहिनिया मंदिर के पास थाना तोरवा
2) सुरेंद्र कुमार सिंह पिता राम आशीष सिंह उम्र 56 साल निवासी नहरपारा देवरीखुर्द सफेद खदान थाना तोरवा
तोरवा पुलिस के अनुसार एक अप्रैल को पीड़िता ने थाना पहुंचकर बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडिता ने बताया कि आरोपी राज ऋषि सिंह ने शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ता बनाया। पीड़िता ने जानकारी दी कि आरोपी ऋषि राज अपने चाचा सुरेंद्र सिंह के घर लेकर गया। और चाचा सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनो आरोपियों के खिलाफ बीएनस की धारा 64(1), 70(1) 351 (2) 115(2) 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। तोरवा थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने आरोपियों के पता ठिकाने पर धावा बोला। लगातार पतासाजी के बाद दोनो आरोपी ऋषि राज सिंह और सुरेंद्र कुमार सिंह को कब्जे में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।