BilaspurChhattisgarh

जुआरियों के खिलाफ पुलिस की दो अलग अलग कार्रवाई…आठ आरोपी गिरफ्तार…जुआरियों ने हजारों रूपये नगद बरामद

पुलिस की दो अलग अलग कार्रवाई में 8 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर—-बिल्हा पुलिस ने दो अलग अलग बड़ी कार्रवाई कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आपरेशन निजात अभियान के दौरान बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ ही आरोपियों से नगद भी बरामद किया है।  पकड़े गए आरोपी मुंगेली और बिलासपुर जिले के निवासी है। पुलिस ने घेराबन्दी कर पकड़े गए आरोपियों से नगद भी बरामद किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
नगद समेत दो जुआरी गिरफ्तार
बिल्हा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस कप्तान  अनुज कुमार की अगुवाई में जुआरियों के खिलाफ आपरेशन निजात चलाया। अभियान के दौरान पुलिस नेग्राम एठुलकांपा स्थित बांध के पार किनारे पर फड़ जमाकर बैठे आरोपियों के ठिकाने पर धावा बोला। पुलिस ने दो आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती , करीब 27 हजार से अधिक नगद बरामद किया है। धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ अधिनियम 2022 के तहत् दोनों के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया है।
पकड़े गए दोनों जुआरियों के नाम
1)शिवप्रसाद जोशी पिता धजाराम जोशी उम्र 50 वर्ष साकिन पेण्ड्री थाना सरगांव जिला मुंगेली
2)हरिदास घृतलहरे पिता बुधराम घृतलहरे उम्र 70 वर्ष साकिन तोरला थाना सरगांव जिला मुंगेली।
जुआ खेलते पकड़ाए 6 आरोपी
      अतिरिक्त पुलिस कप्तान अनुज कुमार ने बताया कि बिल्हा पुलिस ने एक अन्य जुआ प्रकरण में मुखबीर की सूचना पर ग्राम गोढी स्थित श्मशान घाट पर धावा बोला। घेराबन्दी कर मौके से कुल6 जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  52 पत्ती के अलावा नगदी करीब 15 हजार नगदी बरामद किया। सभी को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के सामने पेश कर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।
अलग अलग कार्रवाई में पकड़े गए जुआरी
1) राजू मनहर पिता द्वारिका मनहर उम्र 45 वर्ष निवासी सेवती थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2) संजय जांगडे पिता धुरई प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी पौंसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
3) मनीष कुमार वर्मा पिता गौतरिहा वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी उमरिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
4) जितेन्द्र रजक पिता हरवंश रजक उम्र 24 वर्ष निवासी देवकिरारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
5) मुकेश धु्रव पिता संतकुमार धु्रव उम्र 30 वर्ष निवासी देवकिरारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
6)कमल लहरे पिता लखन लाल उम्र 35 वर्ष निवासी गुमा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

Back to top button
close