LIVE UPDATE
Bilaspur

संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई…14 जुआरियों से साढ़े तीन लाख रूपये बरामद..17 महंगी मोबाइल समेत पांच कार भी जब्त

रेड कार्रवाई में 14 जुआरी गिरफ्तार..कुछ फरार होने में सफल

बिलासपुर—कोटा पुलिस ने बीती रात्रि बड़ी कार्रवाई के दौरान जुआरियों के बड़े फ़ड़ पर धावा बोला। एसीसीयू और कोटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने कुल 14 जुआरियों को जुआ खेलते रंग हाथ धर दबोचा। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रूपयों समेत 5 कार और 17 महंगी मोबाइल जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 3(2) का अपराध दर्ज किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर बीति रात्रि कोटा और एसीसीयू की संयुक्त टीम े जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में धावा बोला।
  पुलिस की रेड कार्यवाही की जानकारी मिलते ही कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। कुल जुआरियों की  तलाशी और फड़ से 304200 रूपए नगदी समेत पांच कार और 17 नग महंगी मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही को अंजाम दिया।
———————
आरोपियों का नाम,पता ठिकाना
1) मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव कश्यप  निवासी तेलीपारा अजित हॉटल के पास सिटी कोतवाली ।
2)हरिओम साहू पिता रमाकांत साहू निवासी खमतराई थाना सरकण्डा, बिलासपुर।
3) दीपक सोनी पिता घनश्याम सोनी  निवासी अशोक विहार चांटीडीह सरकण्डा,।
4) ज्वाला सूर्यवंशी पिता स्व. छेदीलाल सूर्यवंशी निवासी मंगला आजाद चौक सिविल लाईन।
5) प्रदीप पाण्डेय पिता जे.पी. पाण्डेय निवासी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा।
6) राकेश कहार पिता समय लाल कहार निवासी संतोषी मंदिर के पास चांटीडीह सरकण्डा।
7) शांतनु बघेल पिता तेजूराम बघेल निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा।
8) राजेन्द्र कुम्हारे पिता बाबूराम कुम्हारे निवासी तेलीपारा अजीत होॅलट के पास सिटी कोतवाली।
9) मनोज कश्यप पिता रामचंद्र कश्यप निवासी कुदुदण्ड माताचौरा के पास थाना सिविल लाईन ।
10) यशोधर कश्यप पिता राजेश कश्यप निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
11) सगर कश्यप पिता भीमा कश्यप निवासी कश्यप कालोनी गली नं. 3, करबला रोड सिटी कोतवाली।
12) महेन्द्र वर्मा पिता अशोक कुमार वर्मा निवासी तेलीपारा मेडिकल काम्प्लेक्स थाना सिटी कोतवाली ।
13. सिरीश कश्यप पिता स्व. धु्रव कश्यप निवासी ईमलीपारा पुराना बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली।
14) राज कुमार तेजवानी पिता स्व. खिमन दास तेजवानी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button