Big news
गांजा की बिक्री करते महिला समेत दो गिरफ्तार…आरोपियों पर NDPS का अपराध दर्ज..सीपत पुलिस ने सप्लायर को भेजा जेल
सीपत सकरी पुलिस की गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—-सकरी पुलिस ने आपरेशन प्रहार चलाकर गांजा की अवैध बिक्री करते महिला समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनो आरोपियों से कुल सवा किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम ईश्वर बरेठ और कांति पांडेय है। आरोपी ईश्वर बरेठ कबीरधाम और महिला कांति पाण्डेय सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इसी तरह सरकंडा पुलिस ने करीब तीन पहले मोपका से गिरफ्तार दो गांजा तस्कर के तीसरे आरोपी को भी कब्जे में लेकर जेल दाखिल किया है।
महिला समेत दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
सकरी थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर लगातार “आपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि चोरभटठी खुर्द निवासी महिला कांति पांडेय और एक अधेड उम्र का बाबा अपने घर से गांजा बिक्री कर रह हैं।
जानकारी के बाद पुलिस टीम ने चोरभटठी खुर्द पहुंचकर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। कबीरधाम जिला कुण्डा निवासी आरोपी ईश्वर बरेठ से एक किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसी तरह महिला आरोपी कांति पांडेय के चोरभठ्ठी स्थित घर से छिपाकर रखे गए 100 ग्राम से अधिक गांजा को जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के नियमो के तहत अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद महिला समेत दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
तीसरा आरोपी भी गया जेल
पिछले दिनों मोपका पुलिस चौकी ने भाटापारा निवासी जीतन बाई वर्मा और महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडिया को करीब साढ़े तीन किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। जेल दाखिल करने से पहले पुलिस को आरोपियो से पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनो आरोपी ग्राम मटियारी थाना सीपत निवासी कृष्ण उर्फ हल्की शिकारी पवार से गांजा की खरीदी करते हैं। इसके बाद चोरी छिपे गांजी की फुटकर बिक्री करते हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पररेड कार्रवाई को अंजाम दिया। गांजा सप्लायर कृष्ण उर्फ हल्की शिकारी को धर दबोचा। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।