India news। मुंबई की दक्षिण रीजन साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

फेसबुक पेज “राजकरण महाराष्ट्राचे” पर रूपाली चाकणकर को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट बार-बार शेयर किए गए। इसके बाद महिला आयोग ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने बीएनएस की धारा 78, 79, 351(3), 351(4) और 61(2) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आकाश दिगंबर दलवे (30) और अविनाश बापू पुकाले (30) के रूप में हुई है। दलवे को मोहोल से गिरफ्तार किया गया, जबकि पुकाले को पुणे जिले के उरुली कंचन से हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरगांव कोर्ट में पेश किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.