LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

अंगूठे से हस्ताक्षर तक: आज 40 हजार लोग बदलेंगे अपनी पहचान

जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा: मजदूरी के बीच भी 40 हजार लोग तैयार

बिलासपुर…सुबह की मजदूरी, दोपहर की जिम्मेदारियां और शाम तक की थकान… इन्हीं सबके बीच आज हजारों लोग अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। 22 मार्च को जिलेभर में होने वाली साक्षरता आकलन परीक्षा सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए नई पहचान की शुरुआत है, जिन्होंने कभी स्कूल का दरवाजा नहीं देखा, लेकिन अब कलम पकड़ना सीख लिया है।

घर  की चौखट से परीक्षा केंद्र तक 

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
बिलासपुर... बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज डकैती ने कानून-व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस परीक्षा में सबसे बड़ी भागीदारी महिलाओं की है। 40,065 शिक्षार्थियों में 29,348 महिलाएं शामिल हैं। यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की तस्वीर है जहां घर की चौखट तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब परीक्षा केंद्र तक पहुंचकर अपनी साक्षरता का प्रमाण देने जा रही हैं।

काम भी, परीक्षा भी”: समय की बाधा नहीं 

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने इस परीक्षा को लोगों की जिंदगी के हिसाब से ढाला है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कभी भी परीक्षा देने की सुविधा दी गई है। यानी खेत, मजदूरी या रोजमर्रा के काम के बीच भी लोग समय निकालकर परीक्षा दे सकते हैं। यह व्यवस्था बताती है कि साक्षरता अब किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि जिंदगी के साथ चलने वाली प्रक्रिया बन चुकी है।

गांव-गांव माहौल: मुनादी, प्रभात फेरी

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में 961 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और हर गांव में इस परीक्षा को लेकर अलग माहौल दिखाई दे रहा है। मुनादी हो रही है, प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं और दीवारों पर लिखे नारे लोगों को याद दिला रहे हैं कि यह मौका सिर्फ परीक्षा का नहीं, बल्कि बदलाव का है।

सिर्फ कागज नहीं, आत्मसम्मान की परीक्षा

यह परीक्षा उन लोगों के लिए है जिन्होंने पढ़ना-लिखना और बुनियादी गणित सीखा है। अब इस आकलन के बाद उन्हें साक्षर होने का प्रमाण पत्र मिलेगा। लेकिन असल मायने में यह प्रमाण पत्र सिर्फ कागज नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का प्रतीक होगा—एक ऐसा आत्मविश्वास, जो उन्हें समाज में नई पहचान देगा।

आज की परीक्षा, कल बदली हुई जिंदगी

आज जब हजारों लोग परीक्षा केंद्र की ओर बढ़ेंगे, तो यह सिर्फ एक दिन की घटना नहीं होगी। यह उस बदलाव की शुरुआत होगी, जहां ‘अंगूठा लगाने’ की मजबूरी खत्म होगी और ‘हस्ताक्षर करने’ का आत्मविश्वास जन्म लेगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close