उद्योगपति पुत्र को जान से मारने की धमकी…कार रुकवा कर मारा टक्कर.. पुलिस ने दर्ज किया अपराध

बिलासपुर.. शहर के उद्योगपति और समाजसेवी के पुत्र को बदमाश ने जान से मारने की धमकी दिया है। मामला एक दिन पहले सोमवार शाम की है। रोज की तरह उद्योगपति का पुत्र कार्यालय से रामा वर्ल्ड स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नीले रंग की कार में सवार एक बदमाश ने उद्योगपति पुत्र के कार का पीछा किया और टक्कर मारा। कार रुकवाने के बाद आरोपी युवक ने उद्योगपति पुत्र से रुपयों की मांग की । नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी है।
उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा के पुत्र दिव्यांश झा को सोमवार की शाम बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने उद्योगपति पुत्र से हर महीने खर्चा पानी देने का दबाव बनाया है। रुपया देने से मना करने पर आरोपी ने उद्योगपतिपुत्र को जान से मारने की धमकी दिया । इसके बाद आरोपी ने अपनी नीले रंग की कार से उद्योगपति पुत्र की कार को टक्कर मारा और फरार हो गया । मामले में प्रवीण झा ने सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज करायी है।
उद्योगपति पुत्र को जान से मारने की धमकी
घटनाक्रम को लेकर उद्योगपति प्रवीण झा ने बताया कि बेटे का नाम दिव्यांश झा है। रोज की तरह दिव्यांश तारबाहर स्थित अपने ऑफिस और घुटकू स्थित कोल वाशरी से काम के बाद रामा वर्ल्ड स्थित घर लौट रहा था । कॉलोनी के पास अचानक एक नीले रंग की कार ने दिव्यांश की कार को ओवरटेक कर रुकवाया। नीले रंग की कार से उतरकर आरोपी युवक ने दिव्यांश से रंगदारी किया। आरोपी युवक ने धमकी देते हुए दिव्यांश से हर महीने भारी भरकम रंगदारी देने को कहा। दिब्यांश ने न केवल रुपया देने से इंकार किया बल्कि दोबारा इस तरह की हरकत से बाज आने को कहा।
दिव्यांश की तरफ से रुपया देने से इंकार किए जाने पर आरोपी युवक ने धमकाया कि इसका गंभीर भुगतान करना होगा। खर्चा नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
आरोपी ने चलती कार को मारा टक्कर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिव्यांश के ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाया। लेकिन आरोपी युवक ने पीछा करते हुए दिव्यांश की गाड़ी को साइड से टक्कर मारा। जिससे वाहन को आंशिक क्षति पहुँची है। गनीमत रही कि दिव्यांश और उनका ड्राइवर सुरक्षित बच निकले।
बेटा ने दी जानकारी
प्रवीण झा ने बताया कि घटना के बाद दिव्यांश झा ने तुरंत घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सिरगिट्टी थाने पहुँचकर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की पहचान के लिए वाहन नंबर और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है । जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है। नीली कार के रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकालकर कार मालिक की पहचान की जा रही है।
कानूनी कार्यवाही होगी
मामले में उद्योगपति प्रवीण झा ने बताया कि बहरहाल शिकायत हो चुकी हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और पुलिस कानून के अनुसार काम करेगी।





