बिलासपुर..शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बंगालीपारा में पीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र के किराए के कमरे में पुलिस ने अचानक दबिश दी, जहाँ वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। घटना ने मोहल्ले में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान अर्श अली के रूप में हुई है,l  मूलतः सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला है।  सरकंडा क्षेत्र की एक कोचिंग संस्था में पीएससी की तैयारी कर रहा था और बंगालीपारा में किराए के मकान में रह रहा था।

स्थानीय लोगों ने युवक पर आरोप लगाया था कि वह अक्सर अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लाता था, l शराबखोरी और अनुचित गतिविधियों का संदेह था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को गतिविधि की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संयुक्त रूप से दबिश दी गई।

पुलिस जब कमरे में पहुँची, तो अर्श अली एक युवती के साथ एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिला। पूछताछ के दौरान युवक ने पहले युवती को “मित्र” बताया,l  फिर अपना बयान बदलते हुए उसे “बहन” बताने लगा। पुलिस ने पूछताछ में पाया कि दोनों के बीच पारिवारिक संबंध नहीं थे।

पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को सूचित कियाl  युवती को सुरक्षित उनके अभिभावकों को सौंप दियाl, जबकि युवक अर्श अली के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

स्थानीय लोग इस घटना के बाद किरायेदार सत्यापन और एकल पुरुषों के आवास संबंधी निगरानी को लेकर पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।