BilaspurChhattisgarh

बिहार से जम्मू भागते पकड़ाया बलात्कारी…आरोपी ने पीड़िता को किया ब्लैकमेल…शादी के नाम पर बनाया कई बार संबध

शादी का झांसा देकर आरोपी ने लगातार बनाया संबंध

बिलासपुर— पुलिस ने दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी को बिहार में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर आरोपी ने ना केवल शादी से इंकार किया। बल्कि शिकायत के बाद पुलिस से बचने के लिए बिहार अपने गांव फरार हो गया है। आरोपी का नाम प्रदीप सिंह है। प्रदीप सिंह बथना थाना गोविंदगंज जिला पुर्वी चम्पारण  मोतीहारी बिहार का रहने वाला है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार 26 दिसम्बर को:पीड़िता ने थाना उपस्थित होकर आरोपी प्रदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का रिपोरट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार बलात शारीरिक संबंध बनाया। दबाव डालने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदीप सिंह के खिलाफ धारा 64, 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस कप्तान के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया गया। लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी प्रदीप सिंह ग्राम बथना बिहार में छिपा है। और पुलिस से बचने के लिए जम्मू कशमीर भांगने की फिराक में है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस टीम को ग्राम बथना बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड में बिलासपुर लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

Back to top button
close