LIVE UPDATE
Bilaspur

मजदूर की नाबालिक बेटी की हत्या..? बलात्कार की आशंका…लाश बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

बिल्डर के प्रोजेक्ट क्षेत्र में नाबालिक बच्ची की हत्या

बिलासपुर.. सरकंडा थाना क्षेत्र के बेहतरीन स्थित स्वर्णिम इरा कैंपस में एक नाबालिक बच्ची की लाश मिली है। सुबह करीब 9:00 बजे खबर मिलने के बाद सर करना पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जाहिर की जा रही है कि बच्ची का अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के बेहतरीन स्थित सोनी इराक कैंपस क्षेत्र में आज सुबह लग्न अवस्था में 5 साल की बच्ची का शो मिला है। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आशंका जाहिर किया जा रहा है कि नाबालिक बच्ची की किसी ने बलात्कार किया है। बहरहाल पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

नाबालिक बच्ची की मां ने बताया कि हम लोग स्वर्णिम इरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं। यहीं पर नाबालिक बच्ची का पिता भी काम करता है। दोनों कैंपस क्षेत्र में ही एक छोटे से मकान में रहते हैं। शाम करीब 5:00 बजे बच्ची ने कहा कि पापा से मिलने जा रही है। करीब 2 घंटे बाद 7:00 बजे पति घर लौटा। उन्होंने पूछा की बच्ची कहां है। यह बताने पर कि बच्ची आपसे ही मिलने गई है। लेकिन बच्ची के पिता ने.बताया कि बच्ची से मुलाकात नहीं हुई.. इसके बाद दोनों नाबालिक बच्ची को देर रात तक ढूंढते रहे। सुबह 7 और 8 बजे की बीच किसी ने नाबालिक बच्ची के मृत्यु होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर बच्ची को बिना कपड़ों का पाया गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

थाना पुलिस प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। बहरहाल जांच पड़ताल के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। थानेदार ने बताया बच्ची के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close