Bilaspur
सेवा परम्पराओं का करेंगे पालन..नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा…भारतीय नगर श्मशान घाट को लेंगे गोद..जिला ही नहीं प्रदेश विकास में देंगे योगदान
महाराजा अग्रसेन के सिद्धान्तों का होगा अनुशरण

बिलासपुर—-गरिमामय वातावरण के बीच नवनियुक्त अग्रवाल सभा का आयोजन जूनी लाइन स्थित अग्रसेन भवन कार्यालय मे किया गया। इस दौरान समाज और शहर के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से शामिल हुए। निवर्तमान अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने अपनी जिम्मेदारी नवनियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल को दिया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने रीति नीति के साथ पद ग्रहण किया। नव नियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल सभा अपनी जिम्मेदारियों को ना केवल परम्परागत तरीके से निर्वहन करेगा। बल्कि समाज के मार्गदर्शन और सिद्धान्तों के अनुसार जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ पूरा करेगा। शहर और प्रदेश के विकास में योगदान देते हुए सामाजिक समरसता को स्थापित करेगा।
रविवार 25 मई जूनी लाइन स्थित अग्रसेन भवन में नव नियुक्त जिला अग्रवाल समाज कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। गरिमामय वातावरण के बीच नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को संभाला। निवर्तमान अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी नव नियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल को सभी जिम्मेदारियों को हवाले किया। बैठक के पहले उपस्थित नव नियुक्त पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन भेंट कर आशीर्वाद मांगा।
पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने वर्तमान अध्यक्ष शिव अग्रवाल, पूर्व सचिव विनोद मित्तल ने वर्तमान सचिव सुनील सोंथलीया,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी को मंच पर आमंत्रित किया। साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अग्रवाल सभा वर्ष 2025 से 27 के संचालन का जिम्मा दिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने समस्त मार्गदर्शक वरिष्ठ जनों युवा साथियों और महिला समिति के प्रति आभार जाहिर किया। शिव अग्रवाल ने कहा कि आगामी वर्षों में बिलासपुर अग्रवाल समाज सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नगर के हित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा। सामाजिक गतिविधियों समेत जनकल्याणकारी कार्यों को महाराजा अग्रसेन के सिद्धान्तों के अनुसार जिम्मेदारियों को निभाएगा। शिव ने कहा यह सब काम बिना सामाजिक बंधुओं के सहयोग से संभव नहीं होगा।
अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने 2025 27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का एलान किया। कार्यकारिणी में आठ संरक्षक समेत 15 मार्गदर्शक मंडल, 19 विशेष सलाहकार ,एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, तीन सह सचिव, दो उपकोषाध्यक्ष ,48 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम का एलान किया। जयंती समारोह अध्यक्ष , विभिन्न उप समिति अध्यक्ष , संविधान संशोधन समिति, विवाद समिति, जयंती समारोह परिचय बैठक समिति के सदस्यों के नाम को भी सबके सामने पेश किया। शिव अग्रवाल ने इस दौारन पौधरोपण हरियाली समिति, स्वास्थ्य सेवा समिति ,धार्मिक आयोजन समिति, पत्राचार पत्रिका समिति, स्थाई प्रोजेक्ट समिति, सदस्यता समिति, अग्रोहा भवन समिति, अग्रसेन शिक्षण समिति, अग्रवाल महिला समिति ,अग्रवाल नव युवक समिति ,समेत प्रचार प्रसार मीडिया प्रभारी समिति के नाम का भी एलान किया। उपस्थित सभी लोगों ने करतल द्वनि के साथ स्वागत किया।
कार्यकारिणी बैठक में अग्रवाल सभा के सभी समितियां ने विगत वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा पेश किया। निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों ने जरूरी सुझाव भी पेश किया। इस दौरान कार्यकारिणी ने संकल्प पत्र पारित कर कहा कि भारतीय नगर शमशान गृह को लेकर जिला प्रशासन से विधिवत पत्राचार करेंगे। नगर विधायक अमर अग्रवाल की अगुवाई में जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त से मिलकर शमशान गृह को गोद लेने का प्रस्ताव पेश करेंगे। भारतीय नगर स्थित श्मशान गृह की रखरखाव संचालन संधारण की जिम्मेदारी दिये जाने की बात कहेंगे।
नव नियुक्त कार्यकारिणी प्रमुख ने कहा कि वर्षा ऋतु में सार्वजनिक और निजी स्थान पर ,वृहद स्तर पर पौधारोपण करेंगे। साथ ही पौधों की रखरखाव की जिम्मेदारी लेंगे। जल है तो कल है के साथ ,वाटर हार्वेस्टिंग का अभियान चलाएंगे। शिव अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को विभिन्न सामाजिक आयोजन के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह का शोभायात्रा निकालेंगे।
कार्यकारिणी बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोंथलीया, कोषाध्यक्ष ओम मोदी, रामावतार अग्रवाल ,विनोद मित्तल ,मंगतराम अग्रवाल, मोती सुल्तानिया, जगदीश केडिया ,अशोक अग्रवाल, परसराम निशानियां, हरीश केडिया, भोलाराम मित्तल, किशन बुधिया ,बृजमोहन अग्रवाल ,बजरंग लोहिया आरके अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण टिबढेवाल, प्रमोद खेड़िया, राजेंद्र सिंघानिया, पवन अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, राजेंद्र खेड़िया, प्रकाश चौधरी, चतुर्भुज अग्रवाल, नरेश लिखमानिया नरेश सुल्तानिया, हरीश शाह, संतोष सिंघानिया, सुनील सुल्तानिया, महेश गुप्ता ,सुरेश गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल ,सुशील अग्रवाल, हरि बुधिया, अजय जाजोदिया, उमेश मुरारका , मनीष अग्रवाल, विजय गुप्ता ,राजकुमार केडिया, जुगल अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, राजू सुल्तानिया ,आनंद अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, अनिल अग्रवाल ,मुकेश महलवाला, संजय अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, सजन अग्रवाल ,नितिन बेरीवाल, दीपक मोदी, अक्षय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल ,बिहार जालान, प्रेम प्रकाश लाठ, ललित बजाज, ओम प्रकाश अग्रवाल ,अजय अग्रवाल ,अरविंद गोयल, सुरेश तायल ,नरेश सुल्तानिया, हेमंत मोदी, गणेश अग्रवाल ,संदीप नोपानी ,राजकुमार अग्रवाल, पवन नालोटिया ,बृजेश अग्रवाल हनुमान अग्रवाल ,प्रकाश सोंथलीया ,विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ,रवि जालान,अश्विन जाजोदिया, नित्यानंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ,जय प्रकाश मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कमल बजाज ,सतीश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल ,ललित नूनीवाल, चंदन अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, विकास मित्तल, नवीन जाजोदिया, अमेश बुधिया, अभिषेक सोंथलीया ,चंचल अग्रवाल ,जुगल पालीवाल, अमित लोहिया, महेश बागड़िया, राजेश बिंदल ,राजेश गोयल, राकेश गोयल ,अमित चौधरी, आलोक चौधरी, संजय छापरिया, सुनील तुलसियान,शिव बुधिया, श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती सीमा चौधरी,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित हुए। बैठक और गतिविधियों की जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुनील सोंथलीया ने किया ।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे