बिलासपुर ।  इस शहर में नगर निगम के अंतर्गत संचालित लगभग 43-44उद्यान हैँ।इनमें सबसे सुन्दर सबसे मन भावन सबसे आकर्षक उद्यान है, भारतीय नगर स्थित माधो तालाब उद्यान. …….। लेकिन नगर निगम की लापरवाही की वजह से यह तालाब भी सूखने लगा है।

माधो तालाब के चारों ओर रेलिंग, रेलिंग के साथ टाइल्स लगी फुटपाथ और चारों ओर हरी घास बड़ी ही मन भावन लगती है ।उद्यान के चारों ओर बाउंड्री वाल है  ।हरी घास और पौधों के बगल में छोटे छोटे बल्ब शाम होते ही अलग ही नज़ारा प्रस्तुत करते हैँ।बच्चों और बड़े लोगों के लिए झूला, एक्सरसाइज के उपकरण, हरे भरे पेड़ पौधे एक अलग ही सुकून देते हैँ। बॉउंड्री वाल में योग की पेंटिंग, पशु पक्षियों के चित्र, झरने, गिलहरी, हिरन आदि के चित्र पुरे उद्यान के नज़ारे में चार चाँद लगाते हैँ। सुबह सैर करने तथा योगा करने वालों का समूह नज़र आता है, तो शाम होते ही बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली छात्रों की भीड़ उमड़ पडती है।उद्यान में बैठने के लिए बैंच है, जहाँ बैठकर लोगों को बतियाते देखा जा सकता है।

लेकिन इन दिनों यह उद्यान भी नगर निगम की लापरवाही का शिकार हो चला है।तालाब के लिए पंप लगभग एक माह से बिगड़ा पड़ा है, और गर्मी के चलते पानी सूखने लगा है।इस कारण तालाब का आकर्षण रंगबिरंगी मछलियां, बत्तख मरने लगे हैँ ।पानी के बारे में नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन निगम अधिकारियों के कान शिकायत सुनने को तैयार ही नहीं हैँ ।यदि यही हाल रहा तो इस उद्यान का हाल भी शहर के अन्य उद्यानों जैसा हो जायेगा।