LIVE UPDATE
Bilaspur

विधायक ने कहा..नहीं लगाना होगा अधिकारियों का चक्कर..अंतिम छोर को भी मिलेगा न्याय…मंटोरा और पुसईयां के छळके आंसू

विष्णु साय के सरकार में प्रदेश का हो रहा समग्र विकास

बिलासपुर—बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत किया। विधायक शुक्ला ने इस दौरान उपस्थित भीड़ को संबोधित किया। बेलतरा विधायक शुक्ला ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।  शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन संवर रहा है।
सुशान्त शुक्ला ने बताया कि गांव, गरीब और किसानों के बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शिविर में 13 गांव अकलतरी, भरवीड़ीह, चोरहादेवरी, गढ़वट, खैरीखुर्द, लखराम, मदनपुर, मोहतराई, परसदा, पौंसरा, सरवनदेवरी, सिंघरी और सेमरा के ग्रामीण शामिल हैं। सरकार सभी के चेहरों पर खुशी देखना चाहती है। इस दौरान  जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बिल्हा सीईओ संदीप पोयाम ,मेच अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में 7122 आवेदनों में से 7101 आवेदनों का निराकरण किया गया।
        विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की सभी वायदों को राज्य  सरकार ने पूरा किया है। समाधान शिविर जनता को समर्पित है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता और प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। सुशांत ने कहा कि ग्रामीणों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, किसान किताब, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, समेत अन्य सामग्री का वितरण किया गया। विधायक शुक्ला ने इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। शिविर में पहुंचे
ग्रामीणों का बीपी, शुगर की जांच की गयी। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग ने सभी के बीच रोग के अनुसार दवाईयों का वितरण किया।
मंटोरा और पुसईया को मिली खुशियों की चाबी
मदनपुर समाधान शिविर मंटोरा और पुसईया बाई के लिए खुशियों का पिटारा साबित हुआ। सिंगरी गांव निवासी मंटोरा और पुसईया ने बताया कि  आवास की चाबी मिलने से उसका बरसों का सपना साकार हुआ है। पहले उनका घर मिट्टी और छप्पर का था। हर साल रखरखाव को लेकर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में पानी टपकने से परेशान थी। इसके चलते कई रात जग कर काटने को मजबूर होना पडा है। आवास मिलने से ना केवल परेशानियों से छुटकारा मिल गया है। बल्कि उसका पक्का मकान का सपना भी साकार हुआ है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close