LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

दीप प्रज्जवलन कर नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ…मुख्य न्यायाधीश ने कहा..धरती से आकाश तक महिलाओं ने किया नाम रोशन

मुख्य न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत का किया वर्चुअल निरीक्ष

बिलासपुर—शनिवार को पूरे  छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर जिले में नेशनल लोक अदालत का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।मुख्य न्यायाधिपति ने मोहल्ला लोक अदालत के लिए मोबाईल वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के अनुरोध पर जिला न्यायालय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधिपति ने सभी को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी ।  महिलाओं को उनकी सहभागिता, सहयोग ,योगदान के लिए सराहना के साथ आभार जाहिर किया।  मुख्य न्यायाधीश  ने महिलाओं का धरती से अंतरिक्ष तक सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान को लेकर खुशी जाहिर की है।
इस अवसर पर जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि नेशनल लोक अदालत पक्षकारों को अपना प्रकरण शीघ्र निराकरण कराने का एक मंच देता है। यहां विवादों का शीघ्र निराकरण किया जाता है। सभी न्यायिक अधिकारियोों, विधि व्यवसायियों और पक्षकारों से आह्वान है कि अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण करें। मुख्य न्यायाधिपति  ने नेशनल लोक अदालत के खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारी,सदस्य, अधिवक्ता, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, पक्षकार, पैरालीगल वालेण्टियर समेत सभी हितधारकों का लोक कल्याण कार्य में योगदान करने के लिए कहा।
मुख्य न्यायाधिपति  ने विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया।हितग्राहियों को व्हील चेयर , ट्रायसायकल, श्रम कार्ड प्रदान किया।  महिला एवं बाल विकास विभाग की रेडी-टू-ईट प्रदर्शनी को देखा। निःशुल्क भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया ।
न्यायाधीश ने अम्बिकापुर, धमतरी, बिलासपुर, कांकेर, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, दन्तेवाड़ा ,जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला न्यायाधीशों से वर्चुअल संवाद किया। नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण कर  प्रगति का जायजा लिया। प्रकरणों के निराकरण को लेकर  प्रोत्साहित भी किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button