LIVE UPDATE
Bilaspur

चेकिंग अभियान में पुलिस की बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार..एसएसपी ने किया इनाम का ऐलान

बिलासपुर… शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी ने संभावित घटना को होने से पहले ही टाल दिया। 16 अगस्त को पुराना बस स्टैंड में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसकी जेब से बटनदार चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू साहू पिता राम भरोसा साहू  निवासी सारी नियत पैलेस कर्बला थाना सिटी कोतवाली, हाल मुकाम अटल आवास बेहतराई थाना सरकंडा बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

त्वरित कार्रवाई की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सराहना करते हुए थाना प्रभारी और पूरी टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close