LIVE UPDATE
Big news

दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट, आरोपी दो साल बाद पकड़ा गया

लूट के मामले में दो साल से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में, पुलिस ने जेल भेजा

बिलासपुर…तखतपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज लूट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था और दूसरे राज्य फरार होने की तैयारी में था।

घर के आंगन में हुई थी लूट की वारदात

घटना 23 अप्रैल 2023 की है। पीड़िता अपने घर के आंगन में अपने दृष्टिहीन पुत्र के साथ बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक मोबाइल पर फोटो दिखाने के बहाने महिला के पास पहुंचा और गले में पहना करीब 8 से 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र छीनकर मौके से फरार हो गया।

लंबे समय से चल रही थी आरोपी की तलाश

पीड़िता की रिपोर्ट पर तखतपुर थाना में धारा 392 एवं 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी संजू साहू लगातार फरार चल रहा था।

कबीरधाम से गिरफ्तारी

लगातार पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संजू साहू ग्राम सिलपहरी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम में छिपकर रह रहा है और वहां से फरार होने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जुर्म स्वीकार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि लूटे गए मंगलसूत्र को बेचकर प्राप्त रकम में से अधिकांश खर्च कर दी गई थी। आरोपी के पास से शेष राशि जब्त की गई है।

अन्य आरोपी की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button